गोपालगंज, मार्च 25 -- सिधवलिया, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार की रात वार्ड सदस्य समेत दो ग्रामीणों के घरों से लूटपाट मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। ज्ञात हो कि वार्ड नंबर दो निवासी काशीनाथ गिरि के घर में छह की संख्या में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को जगा कर हथियार के बल पर बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे जेवरात व नकदी लूट ली थी। अटैची तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकद समेत कुल लगभग 3.50 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गई। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च को उनके बेटे की शादी हुई थी और नया घर बनने के बाद सारा सामान वहीं रखा गया था। जिसे अपराधियों ने निशाना बनाया। इसके बाद बदमाशों ने वार...