मेरठ, फरवरी 27 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के जलालपुर गांव में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा अन्य चार झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार दोपहर बाद जलालपुर गांव में अचानक गीताराम की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा घर का सामान अनाज व टंकी, चारा मशीन, बर्तन व अन्य कागजात आधार कार्ड तथा बच्चों की किताबें जलकर राख हो गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में पास में रामबीर व सतेंद्र की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय वहां पर कोई नहीं था तथा सभी खेत पर गए थे तथा मवेशी भी नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि जब तक कुछ सोच पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.