जलालपुर गांव में 7 दिनों से ब्लैकआउट भीषण गर्मी में 250 घरों की बत्ती गुल सुनने वाला कोई नहीं
संभल, मई 18 -- जुनावई। ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के जलालपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ आसमान से आग बरस रही है। तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से 25 घरों की बिजली गुल बिजली संकट का कारण जुनावई क्षेत्र के जलालपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से लगभग 250 घरों की बिजली पूरी तरह गुल है। ग्रामीणों के मुताबिक, बीती 10 मई को गांव का ट्रांसफार्मर अचानक फूंक गया था। इसके बाद से ही पूरे गांव की सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों का बुरा हाल है। रात के समय लोग अंधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.