हरदोई, फरवरी 24 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र के जलालपुर गांव में तेंदुए की चहलकदमी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों पर उसके पदचिन्ह देखे जाने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी पुष्टि नहीं की है। काम्बिंग शुरू करते हुए ग्रामीणों से ही सतर्क रहने की अपील की है। जलालपुर गांव में विनोद कुमार और उनके आसपास कई खेतों पर जंगली पशु के पदचिन्हों के निशान देखे गए। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि जंगली जानवर के पदचिन्ह लग रहे हैं। सतर्कता के तौर पर काम्बिंग की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है कि भोर और शाम की अकेले खेतो की ओर न जाएं। दरअसल गांव में तेंदुए की दस्तक की सूचना से ग्रामीण सहम गए हैं। इन दिनों खेतो में गन्ने की कटाई के अलावा गेहूं की फसल की सिंचाई की जा रही है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.