बुलंदशहर, फरवरी 23 -- ब्लॉक क्षेत्र के जलालपुर करीरा के निवासी जयचंद सिंह ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को जलालपुर से अजनारा मार्ग पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त कर दी। जयचंद सिंह का कहना है कि कुछ तहसील कर्मचारियों ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर उसके खेत से जबरन रास्ता निकाल दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को गलत सूचना देकर गुमराह किया। भूख हड़ताल पर बैठे जयचंद ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जयचंद द्वारा जिस चक रोड पर गंभीर आरोप लगाए हैं उस चक रोड का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन फिर भी विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.