अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- दुलहूपुर,संवाददाता। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिवार गणना कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जलालपुर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धरने की मांग प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी की आबादी की वैज्ञानिक, सटीक और विश्वसनीय गणना के लिए मानकीकृत कोड आधारित व्यवस्था लागू किए जाने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए तहसील संयोजक घनश्याम ने कहा कि जनगणना-2027 में जातिवार गणना कराने का निर्णय समावेशी नीति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन पहले चरण में ओबीसी का आंकड़ा दर्ज नहीं किए जाने को लेकर समाज में असंतोष है।

आंकड़ों की सही व्यवस्था उन्होंने कहा कि जाति आधारित आंकड़े दर्ज करने के लिए खुले कॉलम की व्य...