जलालपुर उप डाकघर में आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ
छपरा, जून 24 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जलालपुर बाजार स्थित उप डाकघर में बुधवार को आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे अब जलालपुर एवं आसपास के लोगों को आधार कार्ड बनवाने, उसमें सुधार कराने, पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। अब उन्हें इन कामों के लिए छपरा या नगरा नहीं जाना पड़ेगा। अब आधार से जुड़े सभी काम उप डाकघर जलालपुर ही होगा। जलालपुर बाजार उप डाकघर में आधार सेवा शुरू करने की मांग भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर ने डाक महाध्यक्ष उत्तर बिहार मुजफ्फरपुर से पिछले फरवरी महीने में एकमा डाक मेला में की थी। मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने भी इसे गंभीरता से लिया था। डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के निर्देश पर उप डाकघर जलालपुर बाजार में आधार सेवा का काम आज से शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.