जलालगढ़ में 27810 बच्चों को पिलायी पोलियो की खुराक
पूर्णिया, जुलाई 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत पांचवें दिन तक 27810 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 23,122 घरों को चिन्हित किया गया था। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों एवं सुपरवाइजरों की निगरानी में 21 टीमों ने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत हाउस-टू-हाउस सर्वे कर बच्चों को पोलियो की खुराक दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक चले अभियान के दौरान कुल 27810 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। यह भी पढ़ें- जिले में अरज तक चलेगा पोलिया मुक्त अभियान वहीं अभियान के दौरान बंद घरों तथा बाहर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.