पूर्णिया, अप्रैल 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर कार्यक्रम आयोजित किए तथा अपने-अपने बूथों और घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। प्रखंड अध्यक्ष के निर्देश पर सभी पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। चक पंचायत में भी झंडोत्तोलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है, जिसने राष्ट्रहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्थापना दिवस के मौक...