पूर्णिया, अप्रैल 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच और छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में न्यू स्टार हॉस्पिटल को गंभीर अनियमितताओं के चलते सील किए जाने के बावजूद क्षेत्र में कई निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक अब भी नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, कई ऐसे संस्थान चिह्नित किए गए हैं जहां बिना लाइसेंस के ऑपरेशन और प्रसव तक कराए जा रहे हैं। इन अस्पतालों में न तो जरूरी चिकित्सा उपकरण मौजूद हैं और न ही योग्य डॉक्टर या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। जलालगढ़ में कई अल्ट्रा...