जलालगढ़ मंडल भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा
पूर्णिया, मई 29 -- जलालगढ़, एक संवाददता। भारतीय जनता पार्टी जलालगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को चक पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्र दीप पोद्दार ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री संजय मिर्धा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के सफल आयोजन, अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर तक कार्यक्रम के प्रसार को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को मन की बात कार्यक्रम से जोड़कर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह भी पढ़ें- जलालगढ़ मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.