पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया। जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख नीखिल कुमार उर्फ भिखारी यादव की माता के निधन पर सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि माता का साया सिर से उठना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा दुःख होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.