पूर्णिया, मार्च 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर जलालगढ़ प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जांच टीम के सदस्य सीएमओ डॉ. आर.पी. मंडल ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति, पारा मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस चालकों की तैनाती, साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था, लेबर रूम की स्थिति, दवाओं के स्टॉक तथा एक्सपायरी दवाओं की गहन जांच की गई। साथ ही एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई को लेकर डॉ. मंडल कुछ नाराज नजर आए, हालांकि उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण कार्य के कारण फिलहाल धूल-मिट्टी की समस्या है, जो निर्माण पूरा होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.