शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- मदनापुर। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रामगंगा से जल लेकर फिरोजपुर शिवधाम जा रही 14 वर्षीय कांवड़िया छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैतीपुर के शिकारपुर गांव से चाचा के ट्रैक्टर पर करीब एक दर्जन कांवड़ियों के साथ निकली हिमांशी की जलाभिषेक की यात्रा मदनापुर क्षेत्र में हादसे के बाद अधूरी रह गई। देर रात मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे मदनापुर थाना क्षेत्र के पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर बरखेड़ा जयपाल गांव के पास हुआ। शिकारपुर गांव निवासी ओमवीर की 14 वर्षीय बेटी हिमांशी कक्षा नौ की छात्रा थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत वह अपने चाचा विकेश यादव के ट्रैक्टर से कांवड़ियों ...