गंगापार, फरवरी 14 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र नगर पंचायत प्रशासन तथा स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में व्यापक साफ-सफाई और चुना छिड़काव का कार्य कराया गया। रविवार की भोर से ही मंदिरों में भगवान शिव के जयघोष के साथ जलाभिषेक का क्रम प्रारंभ होगा। शनिवार को नगर पंचायत की ओर से कस्बा सहित विभिन्न मोहल्लों में स्थित शिव मंदिरों तथा अन्य मंदिरों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। सेठिया मोहल्ला स्थित मनकामेश्वर मंदिर, उमरावगंज, चैनी का पूरा, जहानाबाद, मलंग की तकिया, इब्राहिमपुर, खानजहांनपुर, दानियालपुर सहित अन्य मोहल्लों के मंदिरों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मंदिर परिसरों के आसपास चुना छिड़काव और साफ-सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.