वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। शिवपुर से बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार को भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। लगातार 25वें वर्ष आयोजित यात्रा में आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यात्रा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का शुभारंभ शिवपुर रामलीला मैदान से हुआ। श्रद्धालुओं का जत्था गिलट बाजार, भोजूबीर, अर्दली बाजार, कचहरी, नदेसर, चौकाघाट, लहुराबीर और मैदागिन चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। यह भी पढ़ें- काशी में निकली केदारेश्वर महादेव की शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Bareily News: पशुपति नाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक व श्रंगार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...