बिजनौर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही जबकि कांवडियों ने आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर थाने के समीप स्थित प्राचीन शिवमंदिर, मुरादाबाद चौराहे पर शिव हनुमान मंदिर, ब्लॉक परिसर, चांदपुर तिराहा, ब्रह्मपुरी, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर व सिख बस्ती के शिवालय जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...