मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर का चप्पा-चप्पा शिवमय रहा। शिवालयों में सुबह से भीड़ उमड़ती रही। गोयनका शिवालय, भगत सिंह चौक स्थित शिवालय, शिव गुरुधाम सहित विभिन्न शिवालयों में पूजा, जलाभिषेक के लिए लोगों की दिनभर भीड़ लगी रही। कई जगह रूद्राभिषेक भी किया गया। शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। फूल, बेलपत्र, धतूरा शिवलिंग पर चढ़ाकर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि को लेकर सभी शिवालयों को फूल एवं विद्युत बल्वों से सजाया गया था। लोगों ने महाशिवरात्रि व्रत भी रखा। घर एवं मंदिरों में दिनभर भगवान शिव की पूजा एवं भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम होने पर विभिन्न शिवालयों में आरती के लिए महिलाएं पहुंची। सुबह से शहर के शिवालयों में शिव भजन बजते रहे। महाशिरात्रि को लेकर बेल पत्र, धतुरा, फूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.