जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त, चढ़ाया निशान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- कुंडा, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को शिवभक्तों की भीड़ आधी रात से ही गंगा घाटों पर जुटी। सोमवार भोर को तीन बजे से ही गंगा स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। 25 किमी की दौड़ लगाकर डाक बम की टीम पहुंची तो उनको सीधे शिव मंदिर पर जलाभिषेक कराया गया। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को आधीरात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पर पहुंची। हर-हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। तीन बजे भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक शाम तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- सावन की शिवरात्रि के लिए सजे शिवालय, आज होगा जलाभिषेक एनएएच गंगा घाट कांटी से जल भरकर दौड़ते हुए दर्जनों डाकबम बाबा हौदेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंचे। उनके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.