जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- बल्दीराय, सुल्तानपुर। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को इसौली गांव से सैकड़ों की संख्या कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे, हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धाभाव के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व रामलीला मैदान में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान राधेश्याम अग्रहरि ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं, जबकि रूपेश ने गमछा वितरित किया। वहीं सोनू सोनकर एवं रमेश ने अपने आवास पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन (लंच) की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। श्रद्धालु मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन से देवघर के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- भरनो से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना वहां से सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.