बुलंदशहर, फरवरी 17 -- अहार के महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंद गढ़ी निवासी महिला के कान से कुंडल झपटने का मामला सामने आया है। कुंडल खींचने पर महिला का कान भी चिर गया और वह घायल हो गई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर वीडियो बनाकर वायरल किया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पाली आनंद गढ़ी निवासी पायल महाशिवरात्रि पर्व पर अहार स्थित महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने गई थी। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि महादेव मंदिर में जल अभिषेक के दौरान ही एक युवक ने उसके कान से कुंडल झपट लिया। जिससे उसके कान में चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। महिला का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, संबंध में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.