प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- लालगंज/सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक के बाद घर लौट रहे कांवरियों की पिकअप डीजे ओवरटेक करने में असंतुलित होकर पलट गई। पिकअप में सवार 22 कांवरिया में 12 घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले आया गया। तीन कांवरियों को गंभीर चोटें आने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एएसपी पश्चिमी और एसडीएम ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल कांवरियों का हाल जाना। मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई से रविवार को 22 कांवरिया डीजे साथ लेकर जलाभिषेक करने बाबा घुइसरनाथ धाम आए थे। सोमवार सुबह जलाभिषेक करने के बाद करीब नौ बजे सभी पिकअप से घर लौट रहे थे। उनकी पिकअप में एक डीजे भी बंधा था। रास्ते में सांगीपुर के डभियार के पास आगे चल रहे एक डीजे वाहन ओवरटेक करने के दौरान पिकअप के पीछे का ...