देहरादून, फरवरी 15 -- रुड़की। महाशिवरात्रि के अवसर पर रुड़की के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए जलाभिषेक किया। शिव मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते नजर आए। रुड़की के सिविल लाइन सिटी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तो लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान शिव के ध्वज का रोहण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...