मेरठ, फरवरी 16 -- बहसूमा। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार सुबह से ही फिरोजपुर स्थित महादेव मंदिर पर श्रद्धालु एवं कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर एवं मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मंदिर के सामने लगे मेले में महिलाओं एवं बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और तरह-तरह के बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। जलाभिषेक शांतिपूर्ण होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह से ही कांवड़िये और श्रद्धालु भगवान आशुतोष के जय जयकारों को लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे। कुछ कांवड़िये घुटने के बल तथा कुछ लेटकर मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर समिति के अध्यक्ष रकम सिंह, हरजेंदर सिंह, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 20 से 30 हजार कांवड़िये एवं श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.