मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर में जलापूर्ति सुविधा से वंचित घरों का सर्वेक्षण होगा। वार्ड स्तर पर उन घरों को चिह्नित किया जाएगा, जहां नल जल योजना की पाइपलाइन नहीं पहुंची है। मंगलवार को निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मेयर निर्मला देवी ने इसके निर्देश दिए। साथ ही मानकों के अनुरूप गहराई में पाइपलाइन बिछाने को कहा। इसके अलावा गर्मी में जलसंकट को लेकर 500-500 लीटर के टैंकर की व्यवस्था होगी, ताकि गली-मोहल्लों में पानी उपलब्ध कराई जा सके।बैठक में जलकार्य शाखा के स्टॉक में अलग-अलग क्षमता के सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था करने को कहा गया। गर्मी में जलापूर्ति से जुड़ी गड़बड़ी को ठीक करने को लेकर मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के साथ निगम की सशक्त स्थायी समिति...