मेरठ, मार्च 30 -- सरधना के भूनी गांव में जल निगम ने टंकी तो बना दी, लेकिन आज तक ग्रामीणों को उसका पानी नसीब नहीं हुआ है। जिसके चलते टंकी दशकों से धूल फांक रही है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी। तहसील पहुंचे भूनी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां 1982 में जल निगम द्वारा टंकी की निर्माण कराया गया था। मगर आज तक ग्रामीणों को उस टंकी से पानी नसीव नहीं हुआ है। टंकी निर्माण के कुछ दिन तक तो पानी की सप्लाई की गई। मगर उसके बाद उसे भी बंद कर दिया गया। तक से आज तक पानी की टंकी धूल फांक रही है। जिसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.