जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बोकारो, जून 12 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के पार्षद राहुल कुमार ने जलापूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर शुक्रवार को मेयर भोलू पासवान को ज्ञापन सौंपा। प्रतिलिपि निगम के अपर नगर आयुक्त सहित अन्य को दिया। जिसमें पार्षद ने कहा कि विभिन्न जगह अभी भी पाइप बिछाया जाना है। विभिन्न मोहल्ला में मेन पाइप से मोहल्ला में बिछा पाइप जुड़ा नहीं है। जिसमें अंसारी मोहल्ला, कुशलबंधा, केदारदास नगर, भरत शर्मा गली सहित विभिन्न मोहल्ला में पाइप जोड़ा नहीं गया है। वार्ड में कनेक्शन भी दिया है, बावजूद पानी नहीं मिल पाने की शिकायत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.