दरभंगा, जून 19 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने गुरुवार को पीएचईडी व बिजली विभाग के एसई व कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आम जन को बेहतर पेयजल एवं बिजली सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी। बैठक में भीषण गर्मी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सबमरसेबल, पेयजल आपूर्ति योजनाओं तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक श्री मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के किसी भी गांव या वार्ड में पेयजल व बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। नजरा मोहम्मदा, नारायणपुर, नेहरा लल्हुआ चौक एवं नैनाघाट में अधिक केवी वाले ट्रांसफॉर्मर लगवाएं।बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक...