पटना, दिसम्बर 23 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र अंतर्गत 36 लोक स्वास्थ्य प्रमंडलों में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली बिल लंबित रहने के कारण जलापूर्ति बाधित होना गंभीर प्रशासनिक विफलता मानी जाएगी। इसमें अगर कोई दोषी पाये जाएंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में आयरन रिमूवल प्लांट का संचालन नियमित रूप से किया जाए तथा जल शुद्धिकरण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए फिल्टर मीडिया समय-समय पर बदला जाए, ताकि लोगों तक सुरक्षित और शुद्ध पेयजल पहुंच सके। जिन संवेदकों के द्वारा निर्धारित अवधि में मीडिया नहीं बदला जाएगा, उनपर विभाग द्वारा अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.