दुमका, मई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।जलापूर्ति योजना के पाइप की चोरी करते विश्वविद्यालय ओपी दिग्घी थाना की पुलिस ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा और 10 पीस लोड ट्रक को भी जब्त कर लिया है। यह घटना शनिवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार जलापूर्ति योजना के पाइप को दिग्घी मैदान में भारी मात्रा में रखा गया है। पाइप की देखरेख के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात है। देर रात में करीब 5 से 10 लोग मैदान में थे और एक ट्रक में पाइप को लोड किया जा रहा था। ऐन वक्त पर सुरक्षा गार्ड की नींद खुल गई और चोरी की आशंका होने पर उसने दिग्घी ओपी थाना की पुलिस को सूचित किया। सूचना के तुरंत बाद दिग्घी ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।

चोरी की सूचना थाना प्रभारी बाजो रजक ने बताया कि उ...