धनबाद, मई 1 -- बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेन व के कर्मियों ने गुरूवार को एसपीइसी कंपनी के एजीएम व पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर बकाया वेतन भुगतान की मांग को ले दो दिनों का अल्टीमेटम दिया। पत्र की प्रति सांसद, विधायक, जिप सदस्य, बीडीओ व थानाप्रभारी को भी दी गयी है। निमाइ कुंभकार, पिंटु सरखेल, दीपक कुमार महतो, संजय कुमार दास, लक्ष्मण महतो, विकास हाड़ी, रोहित मल्लिक, डेविड मल्लिक आदि सहित अन्य कर्मियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद इनका वेतन 14 माह से बकाया पड़ा है। 14 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार भूखमरी के कगार पर है। यह भी पढ़ें- बडौली फतेह खां में डेढ साल से पेयजल संकट कहा कि यदि दो दिनों के अंदर कंपनी ने बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया तो तीन मइ से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाऐंगें।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.