जलापूर्ति योजना का पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण
चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड में कांगिरा नदी पर बने जलापूर्ति योजना का निरीक्षण का पूर्व मंत्री बड़ कुंवर गागराई अपने समर्थकों के साथ निरीक्षण किया। यह योजना नदी में पानी के अभाव के कारण जनवरी माह से ही बंद है। जानकारी के अनुसार इस जलापूर्ति योजना से 10 गांव सिलफुडी, कुष्नुपुर, पडसा, मझगांव मझगांव ब्लॉक पांडुकी गुड़गांव तथा गढ़ केशना गांव में जलापूर्ति की योजना तैयार की गई थी, जिससे 6 से 7 हजार ग्रामीणों को जलापूर्ति होती है। जानकारी के मुताबिक संवेदक द्वारा इस योजना को जनवरी तक संचालित किया गया लेकिन उसका बकाया पैसा अब तक नहीं प्राप्त हुआ, जिसके कारण संवेदक ने काम करना बंद कर दिया है। इसके कारण इन 10 गांवों में जलापूर्ति का कार्य अभी बंद है और लोग हैंडपंप और जलमीनार पर निर्भर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.