धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद। धनबाद के नए नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम जनता को अधिक से अधिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। वह प्रयास करेंगे कि लोगों की शिकायतों को दूर करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं दें। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त ने कहा कि अभी वह धनबाद नगर निगम में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना को धरातल पर उतारने में जो अड़चनें आ रही हैं, उसे दूर किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अभी किराए की बिल्डिंग में चल रहा है। बिरसा मुंडा पार्क के समीप बन रहे निगम के अपने भवन को लेकर कुछ तकनीकी अड़चनें आई है। उसे दूर करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.