धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नगर आयुक्त रविराज शर्मा की अध्यक्षता में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीडब्ल्यूएसडी-1, डीडब्ल्यूएसडी-2 तथा मैकेनिकल प्रभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में जलापूर्ति शाखा से सहायक नगर आयुक्त एवं उनके सहायक भी सहभागी रहे। बैठक का उद्देश्य शहरी जलापूर्ति तंत्र का समग्र मूल्यांकन, शहर में चल रही परियोजनाओं की प्रगति, मौजूदा बाधाओं तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत विमर्श करना था। कार्यपालक अभियंता ने जालान नगर ईएसआर की वर्तमान स्थिति, संयोजन पूर्णता के हो रहे कार्यों तथा शेष गतिविधियों की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मथुरा नगर ईएसआर का लिंकेज कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके संचालन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.