मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिला स्कूल के पास स्थित नगर निगम के अंचल छह में शनिवार को 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में जलापूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतों का अंबार लग गया। वार्ड 35, 36, 37, 39 व 48 से जुड़े करीब 40 लोग पहुंचे। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पानी नहीं मिलने से हो रही परेशानी बयां की। मौके पर मौजूद निर्मला देवी ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, स्टैंडिंग के सदस्य केपी पप्पू, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.