शामली, फरवरी 9 -- शहर में बार-बार जलापूर्ति बाधित होने को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने ईओ को शिकायती पत्र देकर जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वार्ड सभासद निशीकांत संगल व अनिल कुमार उपाध्याय ने दिए पत्र में बताया कि 8 फरवरी को नगर पालिका के अवर अभियंता द्वारा मोबाइल संदेश के माध्यम से 9 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक करीब 11 घंटे जलापूर्ति बंद रहने की सूचना दी गई थी। आरोप है कि बीएसएनएल द्वारा अंडरग्राउंड केबल डाले जाने के दौरान आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके चलते बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है और शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ दिन पूर्व भी आरके इंटर कॉलेज के सामने पाइपलाइन लीकेज के कारण सुबह से देर रात तक जलापूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.