पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की टीम ने वाटर वर्क्स में बन रहे बारात घर के निर्माण के लिए पानी की पाइप लाइन पर काम कराया। इससे जलापूर्ति बाधित रही। कई मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को असुविधाएं हुई। बताया गया है कि पाइप लाइन को एक दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। जल कल के तारिक हसन खां ने बताया कि शाम तक मरम्मत कार्य चल रहा है। इसे रात में ही सुचारू करने का प्रयास रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.