जलापूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
गोरखपुर, मई 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के टेकुआपाती गांव में ओवर हेड टैंक निर्माण होने के बावजूद तीन वर्ष बाद भी जलापूर्ति चालू नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत टेकुआपाती में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3 करोड़ की लागत से ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया गया। ओवर हेड टैंक बन के तैयार होने के तीन साल बाद भी जलापूर्ति चालू नहीं हुई है, जबकि 20 जून 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा उसका उद्घाटन किया गया था। वर्तमान में पानी की टंकी की स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है। इसमें लगाया गया मुख्य गेट टूट चुका है। प्रदर्शन करने वालो में संतराज चौधरी, मोतीलाल, मोहब्ती देवी, शारदा देवी, सतेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, संजय, रामचंद्र यादव, दीनानाथ, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.