काशीपुर, अप्रैल 13 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। जलापूर्ति प्रणाली में सुधार, दूषित जल की समस्या के समाधान और जसपुर में निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष दीपक राणा ने सांसद को मांग पत्र सौंपा। रविवार को नगर पंचायत पहुंचे सांसद अजय भट्ट को यह मांग पत्र सौंपा गया। सांसद ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज पाल, विनीत चौहान, मनप्रीत लाड़ी, राजकुमार, प्रशीष, शुभम, विमल सागर, खड़क सिंह, कमल चौहान, सुरेंद्र जाटव, अभिषेक एवं अनीता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...