गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर। रसूलपुर मोहल्ले में सप्लाई पाइप लाइन के लिकेज की वजह से दो सप्ताह से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। सड़क के दोनों तरफ कीचड़ फैला है, जिससे लोगों के गिर कर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। मोहल्ले के जलाल हुसैन बताया कि सीवर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है इस कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ होने के नाते ये गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। विवेक कन्नोजिया ने बताया कि बुधवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। अचानक पैर फिसला लेकिन और गिरने से बच गया। नगर निगम से लगातार से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.