बोकारो, जून 2 -- अंगवाली। तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग मरम्मत कार्य कंपनी द्वारा जारी है। अभी पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित नहर चौक पर चौड़ीकरण संबंधी कुछ कार्य हुए हैं, जो अभी लंबित है। मालूम हो कि पहले से जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को सड़क ढलाई के पूर्व यदि किनारे दक्षिण दिशा में हटाया नहीं गया तो भविष्य मे काफी परेशानी होगी। मुखिया सहित जलापूर्ति से जुड़े कर्मियों तथा संवेदक यानी तीनों को सतर्क रहने की आवश्यकता बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...