मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के दो इलाकों में नाला निर्माण के लिए सड़क काटने के दौरान भूमिगत जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में नल से गंदा पानी गिर रहा है। दोनों जगहों पर बुडको निर्माण कार्य करा रहा है। वार्ड 47 में नीतीश्वर आयुर्वेदिक कॉलेज छात्रावास के पास मेन रोड के किनारे करीब 50 फीट पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। उसी जगह से गंदगी जा रही है। स्थानीय छोटेलाल गुप्ता के मुताबिक गंदे पानी की आपूर्ति से बाबनबिगहा के निवासी परेशान हैं। वार्ड 48 के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में भी करीब सौ फीट पाइप पूरी टूट चुका है। वहां नया पाइप लगाना होगा। इसको लेकर निगम से बुडको को पत्र देने के बावजूद पहल नहीं हो रही है। गैस पाइपलाइन लगाने में धंसाया सबमर्सिबल वार्ड 31 में अतरदह माई स्थान के पास मेन रोड में भूमिगत गैस पाइपलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.