गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर। अंधियारीबाग कॉलोनी में पाइपलाइन के लीकेज से स्थानीय नागरिक हप्ते भर से परेशान हैं। गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले अंधियारीबाग मोहल्ले में जलापूर्ति की पाइपलाइन लीकेज के चलते सड़क पर पानी बह रहा है। इससे कॉलोनीवासियों और राहगीरों को आने -जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में भी गंदा पानी आ रहा है। रात में सड़क पर पानी इतना भर जाता है कि गड्ढे नहीं दिखाई देने से कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। मोहल्लावासी सौरभ कुमार, रजनीश, रंजीत, अजय कुमार ने कहा, सुबह आपूर्ति शुरू होने के साथ सप्लाई आ जाता है और लीकेज के चलते पूरी सड़क पर पानी फैल जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.