हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि रमजान पर्व को लेकर पेयजलापूर्ति के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा। सुबह 2:30 से शाम छह बजे तक सीधे पंपों द्वारा, सुबह छह से 8:30 बजे तक पानी टंकी द्वारा व दोपहर में सीधे जुड़े नलकूपों द्वारा बिजली आपूर्ति रहने तक जलापूर्ति होगी। शाम को छह से नौ बजे तक जलाशयों व सीधे पंपों द्वारा जलापूर्ति होगी। इसके बाद टंकी भरी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...