गाजीपुर, जून 26 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एके जैन ने शुक्रवार को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 का निरीक्षण करते हुए स्टेशन की कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्री शौचालय, मूत्रालय, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, टिकट खिड़की, सूचना बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, बिजली आपूर्ति, रिले रूम, स्टेशन मास्टर कार्यालय, अभिलेखों और इमरजेंसी स्विच की बारीकी से जांच की। स्टेशन के पीछे स्थित जलापूर्ति कक्ष में क्लोरीन मशीन खराब मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मंडल रेल प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे) आशीष जैन ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्ट...