बक्सर, अप्रैल 16 -- डुमरांव। नप के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति के लिये भूमिगत पाइप बिछाए गए हैं, जो कई जगह पर लिकेज हैं। पाइप के लिकेज होने से गंदा पानी प्रवेश करता है, जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। इसे नप से ठीक करने की मांग नगरवासियों ने किया है। इस संबंध में ईओ राहुलधर दूबे का कहना है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार नल भी लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...