जलापूर्ति केंद्र पर आधी रात बदमाशों ने किया हमला, फायरिंग कर लाखों का सामान लूटा
गया, जून 5 -- शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र की दंडीबाग जलापूर्ति केंद्र पर बदमाशों ने गुरुवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया। देर रात 12 से 14 हथियारबंद बदमाशों ने परिसर में धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के कॉपर तार, पीतल के नल, मोटर के पुर्जे और अन्य कीमती उपकरण लूट कर फरार हो गए। कर्मचारियों के विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर पूरे परिसर में दहशत फैला दी और करीब 45 मिनट तक बेखौफ होकर सामान ढोते रहे। जलापूर्ति केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार रात करीब 12 बजे अपराधी हथियारों के साथ जलापूर्ति केंद्र में घुसे और सीधे उन स्थानों पर पहुंच गए जहां महंगे उपकरण रखे थे। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से कॉपर तार और अन्य सामान ले जाने लगे। जब कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। फायरिंग की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.