गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित पेयजलापूर्ति शुरू करने को लेकर जुलूस निकाला और डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उपायुक्त रामनिवास यादव ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल से बात की और पीएचइडी विभाग के अधिकारी से इस बात कर प्रतिनिधि मंडल को बेरदोंगा पानी प्लांट से 10 दिनों के भीतर जलापूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं संगठन के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि बेरदोंगा सहित जिले के अधिकांश जलापूर्ति योजनाओं का कमोबेश एक जैसा हाल है। या तो वे बंद हैं, या लचर हालत में। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि इन योजनाओं की विफलता का मुख्य कारण, इसके ...