कौशाम्बी, जून 16 -- सिराथू तहसील क्षेत्र से लेकर मंझनपुर के कुछ हिस्से में करारी माइनर व राम गंगा कमांड नहर से सिंचाई होती है। दोनों नहरों में पानी न होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर समर्थ किसान पार्टी ने सूखी नहरों एवं रजबहों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से की है। मंगलवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ सिराथू ब्लॉक के अचाकापुर, बेला, गोसाईतारा, शिवपुर गढ़ी और चकिया समेत कई गांवों का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात किया। इस दौरान किसानों ने सूखी पड़ी करारी माइनर व राम गंगा कमांड का मुद्दा उठाते हुए बताया कि धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। नहरों में पानी न आने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने कहा कि समय पर सिंचाई न मिलने से फसल उत्पादन पर भी ...