जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने और जलनिकासी की समस्या दूर करने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार से मानगो के बड़े नालों की सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।

जलापूर्ति का समय बदला जाएगा साथ ही गौड़ बस्ती में रात्रि 12 बजे होने वाली पेयजलापूर्ति का समय भी बदला जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया।

जलापूर्ति की अवधि बढ़ाने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने आस्था स्पेस टाउन में बाइपास लाइन जल्द शुरू करने की मांग की, जिससे शंकोसाईं, सुभाष कॉलोनी और कालिका नगर में जलापूर्...